एक
उनमें से एक बाहर आती है,
तभी कोई अंगीठी जलती है
या अलाव धधकता है,
वे सब अपने सिरों पर बारूद
लिए हुए भी अलग-अलग आग नहीं हो पातीं
मगर कैसे उनमें से कोई एक
चहारदीवारी से लगातार सिर रगड़कर आग
हो जाती है?
दो
आग अंगीठी से अलाव बनती है,
अलाव से कोई भीषण अग्निकांड
मगर वे चुप हैं,शायद सोच रहे हैं
बारूद आग का कारण है
बारूद आग का कारण है
या आग बारूद का |
तीन
जो लोग आग का सही इस्तेमाल
जानते हैं,वे हमेशा
तीलियों को नम होने से बचाते हैं |
No comments:
Post a Comment